Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: अस्पताल में बीपी के मरीज को लगा दिया हार्ट का इंजेक्शन, अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 सितंबर। ठियोग अस्पताल में एक महिला मरीज को गलत इंजैक्शन लगाने का मामला संज्ञान में आया है जिसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठियोग के संधु की रहने वाली महिला को उनके परिजनों द्वारा रक्तचाप बढ़ने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग महिला को चिकित्सकों द्वारा लिखा गया इंजैक्शन न लगाकर हृदय रोग का इंजैक्शन लगा दिया गया। उनका आरोप है कि यह इंजैक्शन किसी अन्य महिला मरीज को लगाया जाना था जो अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पीड़ित महिला को लगाया गया है। 

परिजनों का आरोप यह भी है कि इस पूरे मामले को लेकर जब अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्टाफ से बात की गई तो वह इसे लेकर आनाकानी करने लगे। महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना में दी गई। 

बुजुर्ग महिला के पुत्र दिनेश तथा इंदु ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बाद अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मुद्दे को लेकर माफी मांगी गई है और महिला मरीज को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है, जहां उन्हें 12 घंटे चिकित्सा निगरानी में रखा जाएगा। इस मुद्दे को लेकर जब वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई तो काफी प्रयास के बाद भी उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

वहीं ठियोग अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आई महिला को पैंटोप्रोल का इंजैक्शन लिखा गया था लेकिन जो इंजैक्शन लगाया गया है उसका असर आधे घंटे तक होता है, पूरे मामले की चिकित्सीय जांच की गई है महिला मरीज बिल्कुल स्टेबल है चिकित्सा निगरानी के लिए आईजीएमसी शिमला भी भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!