Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: प्रिंसिपल आवास के बाहर पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 22 सितंबर। लोअर पड्डल स्थित पुराने कॉलेज प्रिंसिपल आवास के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान और मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुराने प्रिंसिपल आवास के आसपास लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों और नशे से जुड़े लोगों की आवाजाही बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति परिसर में प्रवेश करते हुए भी देखे जाते हैं। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। 

लोगों ने प्रशासन से पुराने आवास परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!