Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur: मंदिर में SDM पर मर्यादा तोड़ने का आरोप, पुजारी ने थाने में दी शिकायत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 14 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा ने मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुजारी का आरोप है कि अधिकारी ने माता की रसोई में प्रवेश कर धार्मिक मर्यादा और सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ा है।

पुजारी अभिषेक शर्मा ने नयनादेवी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार शुक्रवार दोपहर को जब माता का भोग तैयार हो रहा था, तब अधिकारी ने रसोई में जाकर आरती के लिए रखे भोग के बर्तनों को उठाया।

मंदिर परंपरा के मुताबिक माता की रसोई में किसी भी बाहरी व्यक्ति का जाना वर्जित है। वहां दिन में पांच बार तय धार्मिक विधि और स्नान के बाद पारंपरिक वस्त्र पहनकर ही रसोइया भोग बनाता है। आरोप है कि अधिकारी पैंट-शर्ट पहनकर अंदर आ गए और पूछने पर इसे रूटीन निरीक्षण बताया।

पुजारी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि शिकायत मिल गई है और मामले में नियमानुसार जांच जारी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर एसडीएम धर्मपाल ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की उस समय मंदिर में ड्यूटी नहीं थी और न ही वह मुख्य पुजारी था। वह अनधिकृत रूप से वहां आया था। रोकने पर उसने झूठे आरोप लगाए हैं, निरीक्षण के दौरान किसी परंपरा का उल्लंघन नहीं हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!