Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Hamirpur: PG छात्राओं से अश्लील हरकतें, तंग आकर बनाई आरोपी की वीडियो

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 14 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर (वार्ड नंबर-10) में एक पेइंग गेस्ट (PG) में रह रही छात्राओं के साथ पड़ोस के एक व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकतें करने का गंभीर मामला सामने आया है। 

पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि सामने वाले मकान में रहने वाला आरोपी व्यक्ति लंबे समय से उन्हें देखकर गंदी और आपत्तिजनक हरकतें करता था। शुरुआत में छात्राओं ने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती गईं, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का वीडियो बना लिया।

इसके बाद छात्राओं ने पूरी घटना की जानकारी अपने मकान मालिक सुरजीत गौतम को दी और वीडियो सबूत के तौर पर सौंपा। मकान मालिक ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया। 

फिलहाल पुलिस छात्राओं की शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!