न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 20 सितंबर। श्रीराम इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मेनेजर के 06 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए आगामी 24 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मेनेजर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। इन पदों के लिए 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 35 हजार रुपये तक के मासिक वेतन के अतिरिक्त अन्य लाभ, इंसेंटिव तथा पेट्रोल व्यय की सुविधा तथा सीटीसी पैकेज 2.50 लाख से 4.50 लाख रुपये वार्षिक प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, एक्स-10, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, संबंधित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस बारे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 01978-222450 व नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 70185-59618 पर संपर्क किया जा सकता है।
