Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बेकाबू ट्रक ने राहगीरों और वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 20 सितंबर। प्रदेश के प्रवेश द्वार कालाअम्ब में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर राहगीरों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 

बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना कालाअम्ब के एसएचओ कुलवंत कंवर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक कालाअम्ब से हरियाणा की ओर गया, जहां एक दुकान को भी टक्कर लगने की बात सामने आई है। ट्रक चालक को हिरासत में लिए जाने की सूचना भी मिल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। उन्होंने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक तौर पर यह भी बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रक यहां एक एक उद्योग से निकला था और वापसी के दौरान हादसा हुआ। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों और ट्रक की गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों, इसमें शामिल वाहनों और घायलों की स्थिति सहित पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की विस्तृत तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!