Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: भाई को गाड़ी देने से नाराज था युवक, रंजिश में कर दिया ऐसा काम, हुआ अरेस्ट

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 06 सितंबर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामली के पास एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के कैंटर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और कैंटर को जलने से बचा लिया गया। सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस जामली में हाईवे के किनारे परिवार का एक कैंटर खड़ा था, जिसे किसी ने आग लगा दी। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर गाड़ी से उठती लपटों पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कैंटर का केवल एक टायर ही जला है। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और कड़ियों को जोड़ा तो मामला पारिवारिक विवाद का निकला। पुलिस ने इस मामले में बलबंत सिंह निवासी जामली, तहसील सदर व जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि संबंधित कैंटर आरोपी की माता के नाम पर पंजीकृत है। परिवार वालों ने यह वाहन आरोपी के दूसरे भाई को चलाने के लिए दिया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच आपसी रंजिश और विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में आकर बलबंत ने अपने ही परिवार के वाहन को आग लगा दी।

पुलिस अब इस घटनाक्रम के अन्य संभावित कारणों और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी गहन जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बलबंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले के हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!