न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 11 अगस्त। बिलासपुर-शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर भराड़ीघाट के दसेरन के पास भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर सड़क से गुजर रही कार पर जा गिरा। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं।
पत्थर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में शामिल कार का नंबर HP52A-7197 बताया जा रहा है।
भारी बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित होने की सूचना है।
फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान तथा हादसे के संबंध में अधिक आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
