Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई HRTC बस, कई यात्री हादसे में घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 28 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कुल्लू जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुल्लू-भेखली-ब्यासर मार्ग पर बजोहन (गाँव कटाहर) के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर सीधी पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

फिलहाल, बस के अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!