Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, खड्ड में जा गिरी कार, पिता की मौत बेटा घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 28 अगस्त। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में वीरवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर बुशहर की उपतहसील तकलेच के पास पुल के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान निका राम (64), पुत्र डागू राम, निवासी थेड़ा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि गुरूवार रात को अचानक कार (HP63सी-3943) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार निका राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जगदीश चंद (40) घायल हो गया। कार निका राम का बेटा चला रहा था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में किया गया। अब उनकी हालत ठीक है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!