Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: HRTC बस और बाइक की टक्कर, हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 16 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एचआरटीसी बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय नाहन के मोहल्ला गोबिंदगढ़ में पार्क के पास हुआ। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विक्रम निवासी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों युवक पेट्रोल पंप से दिल्ली गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी बस के साथ उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने तुरंत नाहन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस पूरी दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का घटनाक्रम कैद हुआ है। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!