Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए किए बड़े ऐलान, वन मित्रों के मानदेय में बढ़ौतरी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 16 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों/अधिकारियों ने प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है और सरकार हमेशा कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की हितैषी रही है।"

सीएम सुक्खू ने कहा, "वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।" मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश के क्लास-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त क्लास-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "क्लास-I एवं क्लास-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।" इसके अलावा सीएम सुक्खू ने वन मित्रों का मानदेय 12,000 रुपये करने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे और 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!