Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक टांडा रेफर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा-कोतवाली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दाड़नू में पुल के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज धर्मशाला में जारी है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब चार बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दाड़नू पुल के समीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भरभराकर पत्थर नीचे गिर पड़े और बाइक उनकी चपेट में आ गई। पत्थरों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों में से एक युवक हमीरपुर जिले के नादौन का निवासी है, जिसे टांडा रेफर किया गया है। वहीं दूसरा युवक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है, जिसकी हालत चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल स्थिर और सामान्य बनी हुई है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे दाड़नू पुल के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का उपचार धर्मशाला में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया हादसे की वजह भूस्खलन माना जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए आम जनता और वाहन चालकों से अपील है कि वे पहाड़ी मार्गों पर पूरी सावधानी से यात्रा करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!