Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू बोले - भ्रष्टाचार की कमाई का देना होगा हिसाब, होगी कानूनन कार्रवाई

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 01 अगस्त। प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और आम जनता के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कुछ लोग राजनीति को केवल धन कमाने का माध्यम बना चुके हैं। यदि किसी जनप्रतिनिधि ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है तो उसे अपनी आय का स्रोत जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। यदि संपत्ति वैध तरीके से अर्जित की गई है तो इसकी सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा में कही। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति चाहे किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति की क्यों न हो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से कमाई करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। सरकार का उद्देश्य जनता के धन का उपयोग गरीबों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए करना है।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के कथित सोशल मीडिया बयान पर उठे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा झूठ और भ्रामक प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। रजनी पाटिल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिन में सपने देखने लगे हैं, मैं लंबा समय व्यतीत करने वाला व्यक्ति हूं। भाजपा सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर अगर विश्वास करती है तो उनका भगवान ही मालिक है। सुक्खू ने कहा कि जब भी सरकार जनहित में बड़े फैसले लेती है या भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करती है तो विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दुष्प्रचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में मंत्रिमंडल में विस्तार भी होगा और फेरबदल भी किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली में प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है और उचित समय पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं स्कूलों में शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन) शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल शिक्षा ही है। अगर शारीरिक शिक्षकों के किसी परिणाम में विलंब हुआ है तो जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!