Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बैरागढ़ बस हादसे में बस स्टाफ के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, चालक कल्याण संघ ने दिए 3.74 लाख रुपए

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 25 अगस्त। बैरागढ़ बस हादसे में चालक और परिचालक की मौत के बाद उनके परिवारों की मदद के लिए सभी ड्राइवर कल्याण संघ, जिला चंबा हिमाचल प्रदेश भारत ने आगे बढ़कर आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ की ओर से दोनों परिवारों को कुल 3 लाख 74 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

इसके अलावा चालक की पत्नी को 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई, जबकि उनके तीन बच्चों के नाम 1 लाख 50 हजार रुपये की एफडी करवाई गई। वहीं, परिचालक की पत्नी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई और उनकी बेटी के नाम 1 लाख 25 हजार रुपये की एफडी करवाई गई।

संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि चालक की बहन की जब भी भविष्य में शादी होगी, उस समय यूनियन की ओर से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ड्राइवर कल्याण संघ ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के ड्राइवर समुदाय की एकजुटता और पारिवारिक भावना का प्रतीक है। संघ ने कहा कि जब-जब ड्राइवर भाइयों को जरूरत पड़ी, सभी सदस्यों ने एक परिवार की तरह उनका साथ दिया है।

बैरागढ़ बस हादसे के बाद भी जिस तरह सभी संगठन के सदस्यों ने आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की मदद की, उसके लिए ड्राइवर कल्याण संघ जिला चंबा की ओर से सभी भाइयों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!