Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur: चीनी के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त, 400 मीट्रिक टन से ज्यादा स्टॉक पर रोक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 26 अगस्त। जिला बिलासपुर में चीनी के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने तथा बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला बिलासपुर में चीनी के भंडारण एवं उपलब्ध स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है। जिले में कार्यरत 40 थोक व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की सीमा निर्धारित की गई है, ताकि अनावश्यक भंडारण एवं जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके।

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर शीतल शर्मा ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के तहत जिले के सभी थोक व्यापारियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के थोक व्यापारी कुल मिलाकर 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि बाजार में चीनी की उपलब्धता की नियमित निगरानी के लिए सभी थोक व्यापारियों को अपने पास उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रतिदिन खाद्य स्टॉक पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे विभाग को बाजार में उपलब्ध चीनी की मात्रा की नियमित जानकारी मिल सकेगी और निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण पर प्रभावी निगरानी की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों की प्रति माह चीनी की खपत 10 मीट्रिक टन तक है, वे अधिकतम 15 दिन की खपत के बराबर स्टॉक ही अपने पास रख सकेंगे। विभाग द्वारा निर्धारित स्टॉक सीमा के अनुपालन की नियमित जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना, अनावश्यक भंडारण एवं जमाखोरी पर रोक लगाना तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!