Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur: सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का खुलासा, गलत नंबर प्लेट लगा ट्रक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 26 अगस्त। पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के दधोल के पास 25 अगस्त 2026 को हुए सड़क हादसे की जांच के दौरान कथित गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार एक ट्रक गलत दिशा में जाकर कार से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रक पर गलत नंबर प्लेट लगी होने का खुलासा हुआ। इसके अलावा ट्रक में क्षमता से अधिक संख्या में बैलों को कथित रूप से अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

मामले में पुलिस थाना भराड़ी में अभियोग संख्या 97/2026, दिनांक 25.08.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(क), 318(4) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फयाज़ मुस्ताक, पुत्र मुस्ताक अहमद, निवासी गांव एवं डाकघर थाथरका, तहसील गूल, जिला रामबन, जम्मू-कश्मीर, उम्र 26 वर्ष, तथा बरकत अली, पुत्र सैफ अली, निवासी गांव राजपुरा, डाकघर बटेरा, तहसील मरह, जिला जम्मू, जम्मू-कश्मीर, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। फयाज़ मुस्ताक को ट्रक चालक और बरकत अली को हेल्पर बताया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। हादसे की परिस्थितियों, वाहन पर लगी गलत नंबर प्लेट और बैलों को ले जाने से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस आगामी जांच के आधार पर मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!