Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

महिला ने उठाया खौफनाक कदम, गौशाला में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 12 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला का शव गोशाला में फंदे से लटका हुआ मिला है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के ठियोग उपमंडल के धारकन्दरू गांव का है। मृतका की पहचान मंजू शर्मा, पत्नी देवेन्द्र शर्मा, निवासी धारकन्दरू के रूप में हुई है। पुलिस को मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मंजू शर्मा ने पहले घर पर किसी संदिग्ध नशीले/जहरीले पदार्थ का सेवन किया। जब जहर का असर शुरू हुआ, तो उसने गोशाला की ओर रुख किया और वहां फंदा लगा लिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ठियोग के एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!