Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: निजी बस परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बस में मिले पैसे वापिस लौटाए

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स
घुमारवीं, 12 जुलाई। आज के दौर में जहां छोटी-छोटी बातों पर लोगों का भरोसा डगमगाने लगता है, वहीं घुमारवीं में एक निजी बस के चालक और परिचालक ने अपनी ईमानदारी से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। सरकाघाट-घुमारवीं रूट पर चलने वाली कृष्णा प्राइवेट बस में यात्रा के दौरान एक यात्री के 10 हजार रुपये गिर गए। बस स्टाफ की सतर्कता और ईमानदारी के चलते यह रकम सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचा दी गई।

जानकारी के अनुसार, सरकाघाट से घुमारवीं की ओर आ रही कृष्णा प्राइवेट बस में सफर कर रहे एक यात्री के 10 हजार रुपये अनजाने में बस के भीतर ही गिर गए। सफाई और जांच के दौरान जब बस चालक और परिचालक की नजर इन रुपयों पर पड़ी तो उन्होंने बिना किसी लालच के पहले पैसे सुरक्षित रखे और फिर यात्री की पहचान करने का प्रयास शुरू किया।

बस चालक अशोक शर्मा और परिचालक अभिषेक ने आपसी समन्वय और यात्रियों से मिली जानकारी के आधार पर पैसों के वास्तविक मालिक का पता लगाया। संपर्क होने के बाद जब संबंधित व्यक्ति को उसके 10 हजार रुपये वापस सौंपे गए तो उन्होंने बस स्टाफ का दिल से आभार जताया। उसने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर निजी बस ड्राइवर यूनियन के प्रधान अनिल कुमार सहित अवतार, दीपक, हैप्पी, अनुज और सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने चालक और परिचालक की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि उनके सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करना भी बस कर्मचारियों का नैतिक दायित्व है। यदि किसी यात्री का कोई सामान या नकदी बस में छूट जाती है तो उसे सुरक्षित लौटाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!