Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मनाली लाहौल मार्ग पर धुंधी पुल के पास सड़क हादसा, कार सवार दो लोग सुरक्षित

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मनाली, 19 जुलाई। मनाली-लाहौल मार्ग पर धुंधी पुल के समीप शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में मनाली से लाहौल की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का भारी जानी नुक्सान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में लाहौल निवासी दो लोग सवार थे। दुर्घटना में कार सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में कार को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा है।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को मौके पर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाते हुए स्थिति को सामान्य बनाया। पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों घायलों की हालत पूरी तरह से खतरे से बाहर है। 

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!