Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांग्रेस अध्यक्ष को मंत्री विक्रमादित्य की सलाह, जहां जरूरत हो वहां सख्ती भी जरूरी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 06 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के सरल और सौम्य स्वभाव की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सख्ती बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की शराफत सराहनीय है, लेकिन जहां आवश्यकता हो, वहां सख्ती भी दिखाई जानी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए और प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उनका कहना था कि जब तक जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होगी और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से नहीं सौंपी जाएंगी, तब तक संगठनात्मक कार्यों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी के हित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक निर्णय लेने होंगे और जरूरत पड़ने पर अनुशासन के साथ कार्य करना होगा।

विक्रमादित्य सिंह ने संगठन मजबूती के दिए टिप्स!

विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, सभी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को अपने-अपने जिले में बेहतर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी लोग पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी की भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!