Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों के तबादले

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह अधिसूचना कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई है।

डॉ. अभिषेक जैन को वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सुधेश कुमार मोख्ता को सचिव सहकारिता नियुक्त किया गया है, जबकि अमरजीत सिंह अब सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन तथा आवास विभाग का कार्यभार संभालेंगे। उनके पास गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा।

तोरुल एस. रवीश को निदेशक भू-अभिलेख, अभिषेक वर्मा को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड तथा अजय कुमार यादव को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर के एडीसी एवं डीआरडीए परियोजना निदेशक ओम कांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, शिमला लगाया गया है। वहीं मंडी की एसडीएम रूपिंदर कौर को एडीसी एवं डीआरडीए परियोजना निदेशक बिलासपुर नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर के एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह को नगर निगम सोलन का आयुक्त बनाया गया है। कांगड़ा के एसडीएम ईशांत जसवाल को एडीसी एवं डीआरडीए परियोजना निदेशक ऊना, जबकि नाहन के सहायक आयुक्त डॉ. अंजलि गर्ग को एसडीएम कांगड़ा नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राहुल जैन को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन तथा महिला विकास निगम सोलन का प्रबंध निदेशक, दिव्यांशु सिंगल को एडीसी एवं डीआरडीए परियोजना निदेशक सोलन और गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन शिमला नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!