न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 06 जुलाई। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से 976 ग्राम अफीम बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम ने मंडी-भराड़ी में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां पहुंची एक कार को जब पुलिस ने रोका व तलाशी ली तो कार से यह अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी गांव अजौली-ऊना के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडी एंड पीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत केस दर्ज कर लिया किया गया है व पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
