न्यूज अपडेट्स
कुल्लू, 26 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर यानी जेई की हत्या कर दी गई है. जई ने जानलेवा हमले के दो दिन बाद अब अस्पताल में दम तोड़ दिया है. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार,कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जई लाभ सिंह गुलेरिया की अज्ञात लोगों ने पिटाई की थी और फिर दफ्तर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए. उन्हें घायल हालात में स्थानीय अस्पताल से इलाज के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था और वहां पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को जेई के साथ मारपीट की गई थी और फिर वह घायल हाल में दफ्तर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे मिले थे
कुल्लू के खौला की रहने वाले कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति लाभ सिंह गुलेरिया 24 जुलाई को ड्यूटी पर गए थे. हालांकि, देर शाम को घर नहीं लौटे. ऐसे में रात 11 बजे पति ने फोन किया और बताया कि पिरड़ी पुल के पास हादसा हुआ है और वह घर लौट रहे हैं. हालांकि, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने को परिजनों ने तलाश शुरू की. इस दौरान परिजन उनकी तलाश करते हुए रोटरी आई अस्पताल गांधीनगर के पास पहुंचे तो वहां पर स्कूटी मिली. इसके बाद उन्होंने लाभ सिंह को आसपास तलाश की तो घायल हाल में वह दफ्तर के पास मिले. इस दौरान वह सब्जी खोखे के पास मुंह के बल गिरे हुए थे.
परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। लेकिन बिलासपुर एम्स में उपचार के दौरान जेई लाभ सिंह ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी ने पुलिस की दी शिकायत में आरोप लगाया है कि घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उनके पति पर हमला किया और इस मारपीट की वजह से उनकी जान चली गई है. फिलहाल, पुलिस की ओर से हमलावरों की तलाश की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं. जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा.
