न्यूज अपडेट्स
शिमला, 17 जुलाई। हिमाचल प्रदेश कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी निपुण जिंदल की केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
सक्षम प्राधिकारी ने सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत उनकी नियुक्ति आर्थिक कार्य विभाग (Department of Economic Affairs), नई दिल्ली में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर मंजूर कर दी है।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। राज्य सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि निपुण जिंदल को उनके वर्तमान दायित्वों से तत्काल कार्यमुक्त किया जाए ताकि वे नई जिम्मेदारी शीघ्र संभाल सकें।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर अधिकारी को नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
