Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: युवक की बद्दी में कार के अंदर संदिग्ध मौत, चिट्टे की ओवरडोज़ की आशंका

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 जुलाई। जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के देहलवीं पंचायत के गाहर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (26 वर्ष), पुत्र राजेश चौहान की बद्दी के मलपुर क्षेत्र में एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके से सामने आई तस्वीर में युवक के हाथ में इंजेक्शन दिखाई दे रहा है, जिससे चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज़ से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। चर्चा है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस संबंध में भी पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!