Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC: चंबा-जम्मुहार रूट पर बस न चलने से यात्रियों का फूटा गुस्सा, डेढ़ घंटे तक चक्काजाम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 16 जुलाई। चंबा-जम्मुहार रूट पर निर्धारित समय पर एचआरटीसी बस न चलने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बस का लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब यात्रियों को बताया गया कि बस तकनीकी खराबी के कारण नहीं जाएगी, तो उन्होंने बस अड्डे के बाहर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चंबा-जम्मुहार रूट की बस शाम 4 बजे रवाना होनी थी। यात्री समय पर बस अड्डे पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक बस नहीं आई। बाद में निगम प्रबंधन की ओर से बस में तकनीकी खराबी आने की जानकारी दी गई। इससे नाराज यात्रियों ने सरकारी और निजी बसों की आवाजाही रोक दी और कई यात्री बसों के आगे खड़े हो गए।

करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम जारी रहा, जिससे बस अड्डे के बाहर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि यात्री वैकल्पिक बस भेजने की मांग पर अड़े रहे।

बाद में एचआरटीसी प्रबंधन ने चंबा-जम्मुहार रूट पर दूसरी बस की व्यवस्था की, जिसके रवाना होने के बाद यात्रियों ने अपना विरोध समाप्त किया और बसों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

बस अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि निर्धारित बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। मरम्मत में समय लगने के कारण दूसरी बस भेजी गई ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!