Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जीप की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 14 जुलाई। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशाला के पास रविवार करीब तीन बजे एक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची जीप की चपेट में आ गई। घटना के बाद अफरातफरा मच गई। जीप चालक की पहचान देश राज (18) निवासी जाणा कुल्लू के रूप हुई है।

आरोप है कि चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर गुजर रही बच्ची ध्यानवी निवासी नशाला को टक्कर मार दी। बच्ची अपनी मां के साथ घूमने निकली थी। 

हादसे के बाद स्थानीय लोग घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच में मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!