Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: लुहणू खेल परिसर प्रिवेंटिव हेल्थ फिटनेस सेंटर एवं जिम का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 13 जुलाई। जिला मुख्यालय स्थित लुहणू खेल परिसर में एनटीपीसी के सीएसआर के अंतर्गत लगभग 33 लाख रुपए की लागत से नवीनीकृत प्रिवेंटिव हेल्थ फिटनेस सेंटर एवं जिमनेजियम का उद्घाटन उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एस. एस. राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस परियोजना के तहत खेल परिसर में स्थित पुरानी जिम भवन का मरम्मत एवं नवीनीकरण कर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिम में अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिससे खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों तथा साई हॉस्टल के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास एवं फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी खेलों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में चिट्टे जैसे नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आधुनिक खेल एवं फिटनेस बुनियादी ढांचे युवाओं को अपना समय सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का अवसर प्रदान करेंगे, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे।

उन्होंने एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सीएसआर के माध्यम से खेल अवसंरचना के विकास में दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त प्रयासों से जिले में खेल संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस फिटनेस सेंटर का लाभ जिले के उभरते खिलाड़ी और साई हॉस्टल के प्रशिक्षु लंबे समय तक उठाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!