Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC बस हुई दुर्घटना की शिकार, दो यात्रियों की मौत, कई यात्री घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ननखड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गडरेला के समीप खडान खोली मार्ग पर एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस रामपुर से खडेला की ओर जा रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 15 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लगातार तीन बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ननखड़ी थाना पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। दुर्घटनास्थल थाना मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण राहत टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कुछ समय लग रहा है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी उपलब्ध होते ही समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!