न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 15 जुलाई। बिलासपुर के सदर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी में एक युवक अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पंचायत प्रधान ने सूचना दी कि सागर कुमार, पुत्र प्रेम लाल, निवासी गांव मण्डी मानवा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर में धारा 193 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
