Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: वोल्वो बस में सफर कर रहे थे चिट्टा तस्कर, सुंदरनगर में पुलिस ने दबोचा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सुंदरनगर (मंडी), 28 जुलाई। मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सुंदरनगर के पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने पुंघ फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी के दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर आ रही एक वोल्वो बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो यात्रियों के कब्जे से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू तथा अंकिता नेगी निवासी मनाली, जिला कुल्लू के रूप में की है। बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!