Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: परिवहन संकट से जूझ रहे ग्रामीण, बस सेवाओं की बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 3 जून। मार्कण्ड से शिमला के लिए बंद की गई HRTC बस सेवा को पुनः शुरू करने तथा बिलासपुर-मार्कण्ड-बिलासपुर नई बस सेवा आरंभ करने की मांग को लेकर आज पूर्व BDC प्रत्याशी अनिल कुमार ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि पहले संचालित की जा रही मार्कण्ड-शिमला HRTC बस सेवा को दोबारा बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। इसके अलावा बिलासपुर से मार्कण्ड और वापसी के लिए जुखाला, ब्रह्मपुखर और AIIMS को जोड़ते हुए नई बस सेवा शुरू करने का भी आग्रह किया गया है।

अनिल कुमार ने बताया कि हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान माकड़ी-मार्कण्ड क्षेत्र के लोगों ने उन्हें परिवहन सुविधाओं की कमी से अवगत कराया था। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पहले से ही बस सेवाएं सीमित हैं और जो बस सेवा संचालित हो रही थी, उसे भी HRTC प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बिलासपुर-मार्कण्ड-बिलासपुर बस सेवा शुरू होने से न केवल मार्कण्ड पंचायत बल्कि बंदला पंचायत के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बंदला पंचायत का पटवार सर्कल मार्कण्ड में स्थित है, लेकिन दोनों क्षेत्रों के बीच अभी तक कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को सरकारी कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए HRTC को इन बस सेवाओं को जल्द शुरू करना चाहिए। यदि विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। 

वहीं, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि इस संबंध में मांग पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द आवश्यक कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!