Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 10 जून। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नागचला और डडौर के बीच मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है जिसमें आईटीआई के 2 प्रशिक्षुओं की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। 

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बाइक पर सवार तीनों युवक मंडी से सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे कि नागचला से थोड़ा आगे जाकर उनकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में 22 वर्षीय पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अन्य 2 घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक राजीव की भी मृत्यु हो गई। हादसे में घायल तीसरा युवक 24 वर्षीय मनोज जोकि सोलन खेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है, की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक सुंदरनगर स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बीरबल सिंह, गांव पपलेडा व डाकघर-मराथु तथा 24 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव व डाकघर मराथु, तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!