Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 14 वर्षीय स्कूली छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ से लटका मिला शव

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 09 जून। जिला कुल्लू के कशावरी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम भ्रैण के नांडा पूजू जंगल में देवदार के पेड़ से लटककर छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

मृतका की पहचान मुस्कान (14) पुत्री अमरनाथ, निवासी देऊगरा (डाकघर भ्रैण, जिला कुल्लू) के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छमाहण में 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार मुस्कान सुबह करीब 8:30 बजे अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में जब वे नांडा पूजू जंगल के पास पहुंचे तो मुस्कान ने सहेलियों से कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। इसके बाद उसकी सहेलियां आगे बढ़ गईं। जब करीब 10 मिनट बीतने के बाद भी मुस्कान नहीं आई तो सहेलियां उसे ढूंढते हुए पीछे लौटीं। उन्होंने मुस्कान को देवदार के पेड़ की टहनी से दुपट्टे से फंदे पर लटके हुए पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!