Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: महिला कर्मचारी से दरिंदगी, उद्योगपति की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बद्दी, 09 जून। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर बद्दी में एक उद्योगपति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। कंपनी मालिक पर उसकी ही कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही शातिर उद्योगपति अपनी कंपनी बेचकर फरार हो गया है। अब बद्दी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस में दबिश दे रही है।

पति के बिहार जाने का उठाया फायदा, बार-बार किया दुष्कर्म
बद्दी पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई है। महिला ने बताया कि वह आरोपी की कंपनी में काम करती थी। कंपनी का मालिक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था। इस बीच जब पीड़िता का पति अपने गृह राज्य बिहार गया हुआ था, तो उद्योगपति ने उसके अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाया। आरोप है कि मालिक ने अलग-अलग समय पर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब भी महिला इसका विरोध करती, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देता था।

लोकलाज और नौकरी जाने के खौफ से सहती रही जुल्म
यह मामला काफी पुराना है, लेकिन पीड़िता ने पिछले महीने ही पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। देरी का कारण बताते हुए पीड़िता ने कहा कि समाज की लोकलाज (बदनामी) और अपनी नौकरी छिन जाने के डर से वह लंबे समय तक चुपचाप यह जुल्म सहती रही। उद्योगपति ने उसे डरा रखा था कि अगर उसने किसी के सामने मुंह खोला, तो वह उसे जान से मार देगा।

आरोपी के रसूख और धमकियों को देखते हुए पीड़िता बेहद डरी हुई है। उसने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी जान को गंभीर खतरा है, इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

कंपनी बेचकर बनारस भागा आरोपी, पुलिस का एक्शन तेज
दूसरी तरफ उद्योगपति कानून के शिकंजे से बचने के लिए अपनी पूरी कंपनी (उद्योग) बेचकर बद्दी से फरार हो गया है। महिला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी उद्योगपति के बनारस (उत्तर प्रदेश) में छिपे होने की सूचना है, जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए बनारस रवाना कर दी हैं। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!