Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC यूनियनों को वार्ता का न्यौता, 25 जून से हड़ताल की चेतावनी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 जून। एचआरटीसी कर्मचारियों के बढ़ते आंदोलन व 25 से बसों के बन्द करने की चेतावनी के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यूनियन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। निगम प्रबंधन की ओर से जारी पत्र के अनुसार चालक एवं परिचालक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ 23 जून को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री के कार्यालय, हिमाचल सचिवालय शिमला में बैठक आयोजित की जाएगी। 

पत्र में एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर व परिचालक यूनियन के अध्यक्ष प्रीत महेंद्र को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही दोनों यूनियनों से पांच-पांच प्रतिनिधियों को भी बैठक में लाने का आग्रह किया गया है। बैठक में यूनियनों द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्रों में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। हाल ही में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए गए थे, जिसके बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कर्मचारियों की नजरें अब 23 जून को होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि लंबित मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय सामने आ सकता है। वहीं एचआरटीसी में कर्मचारियों के आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी के बीच सरकार और निगम प्रबंधन के कदमों ने नए राजनीतिक और कर्मचारी विवाद को जन्म दे दिया है। 

एक ओर सरकार ने चालक एवं परिचालक यूनियनों के साथ 23 जून को उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक बुलाकर बातचीत का रास्ता खोला है, वहीं दूसरी ओर एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर का शिमला से चंबा तबादला कर दिया गया है। इस पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!