Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, एक युवक की मौत, 18 घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 23 जून। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग के पास सोमवार को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया मृतक की पहचान नीटू (30), पुत्र पप्पू निवासी सालनपुर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे जैस गांव के पास हुई, जब चंडीगढ़ से कोटखाई जा रहा एक ट्रक चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण खाई में गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद ठियोग से पुलिस की एक टीम जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वहीं, घायलों को तुरंत इलाज के लिए ठियोग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!