Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: तुलादान करवाने गए बुजुर्ग पर बंदरों ने किया हमला, AIIMS में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 23 जून। बंदरों के हमले में बुरी तरह घायल हुए दग्शेच गांव निवासी दुर्गा राम (79) की एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्गा राम ने शनिवार को मारकंड मंदिर में तुलादान करवाया। 

तुलादान करवाने के बाद अपने घर वापस लौट रहे दुर्गा राम को मंदिर से थोड़ी ही दूर बंदरों के एक झुंड ने अचानक हमला कर बुरी तरह से काट खाया। घायल अवस्था में उन्हें परिजन तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्होल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड रैफर कर दिया गया।

सीएचसी मारकंड में बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दुर्गा राम की मौत हो गई। 

गौरतलब है कि सरकारी रिकार्ड के अनुसार पिछले 5 सालों में बंदरों के काटने से जिले में यह पहली मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!