Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: किराए के कमरे में पुलिस की छापेमारी, 20 ग्राम चिट्टे के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 23 जून। मंडी के परमार कॉलोनी में स्पैशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किराए के कमरे में छापेमारी कर 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम को परमार कालोनी में नशीले पदार्थों के होने की सूचना मिली थी। इस पर एएसआई भानु प्रताप की अगुवाई में टीम ने परमार कालोनी स्थित उक्त क्वार्टर की तलाशी ली तो 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसटीएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों में प्रवीण कुमार (33) पुत्र गुलाब सिंह और उसकी पत्नी सपना (26) निवासी त्रांबी, डाकघर खलानू, तहसील कोटली, जिला मंडी के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ इस सफल ऑप्रेशन को अंजाम देने वाली की टीम में आरक्षी शाहिद अली, मोमिन खान, महिला आरक्षी व शिवानी शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!