Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल सरकार की पेंशनरों को बड़ी सौगात, जुलाई में मिलेगा 100% पेंशन एरियर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 22 जून। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के प्री-2016 पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए संशोधित पेंशन/पारिवारिक पेंशन के लंबित एरियर का शेष भुगतान जुलाई 2026 में जारी करने का निर्णय लिया है।

वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा 22 जून 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए सरकारी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को संशोधित पेंशन के बकाया एरियर की शत-प्रतिशत राशि जुलाई 2026 में अदा की जाएगी।

सरकार के इस निर्णय के बाद प्री-2016 पेंशनरों का लंबित एरियर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान किश्त जारी होने के बाद कुल भुगतान 100 प्रतिशत हो जाएगा और पेंशन एरियर की कोई बकाया राशि शेष नहीं रहेगी।

आदेशों के अनुसार, पूर्व में दी गई अंतरिम राहत (Interim Relief) की चार किश्तों तथा महंगाई राहत (Dearness Relief) की 12 किश्तों की राशि का समायोजन कुल एरियर से किया जाएगा और केवल शुद्ध (नेट) देय राशि का भुगतान किया जाएगा।

वित्त विभाग ने सभी पेंशन वितरण प्राधिकरणों (PDA) और बैंकों को निर्देश दिए हैं कि एरियर की राशि जुलाई 2026 के दौरान पात्र पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के खातों में समय पर जमा की जाए। यदि किसी पेंशनर के खाते में अतिरिक्त भुगतान की वसूली लंबित है, तो उसका समायोजन एरियर राशि से किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!