Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ग्यारहवीं के छात्र ने की आत्महत्या, मौके पर बरामद हुआ सुसाइड नोट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 23 जून। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 16 वर्षीय छात्र का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। वहीं, सूचना पर पहुंची की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सुजानपुर थाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पटलांदर का है। मृतक निजी शिक्षण संस्थान डीएवी आलमपुर में कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को छात्र अपने माता-पिता के साथ कमरे में बैठकर सामान्य रूप से पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद सभी सो गए थे। मंगलवार सुबह जब माता-पिता की आंख खुली, तो उन्होंने बच्चे को फंदे पर लटका हुआ पाया। घर में चीख-पुकार मचने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को मृतक बच्चे की पेंट से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार स्कूल में तैनात शिक्षकों को ठहराया है।

थाना सुजानपुर प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बच्चे की पेंट में एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में बच्चे ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्कूल में तैनात शिक्षकों को ठहराया है। सुसाइड नोट में मृतक के बच्चे ने अवगत करवाते हुए लिखा है कि स्कूल में तैनात शिक्षक उसे प्रताड़ित करते थे, जिस कारण बच्चे ने खौफनाक कदम उठाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस परिवार के साथ यह दुखद घटना घटित हुई है, वह परिवार कांगड़ा जिला से संबंध रखता है तथा पटलांदर में किराए के कमरे में ठहरा हुआ है। मृतक बच्चे के पिता मार्केटिंग का कार्य करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!