Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पर्यटन नगरी मनाली में दर्दनाक हादसा, नाले में बही 14 वर्षीय किशोरी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मनाली, 30 जून। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर की 14 वर्षीय किशोरी क्लब हाउस के पास मनलसू नाले में बह गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थी। मनाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के डी शर्मा के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को हुई। 

उपाधीक्षक ने बताया कि कई घंटों की खोजबीन के बाद रविवार को वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी से किशोरी का शव निकाला गया। उन्होंने बताया कि किशोरी फिसल गई थी और पानी के तेज बहाव में बह गई थी।

डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे परिवार को सौंप दिया। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से नदियों, झरनों और जलप्रपातों के पास बहुत सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि मॉनसून के दौरान नालों में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!