Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बिजली बोर्ड के NPS कर्मियों को पूरा DA, 2 प्रतिशत की वृद्धि के आदेश जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 03 जून। राज्य बिजली बोर्ड ने न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान कर दी है। प्रबंधन ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के साथ-साथ एरियर का लाभ भी मिलेगा। 

विद्युत बोर्ड के अंडर सेक्रेटरी (आरएंडई) द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की थी और अब प्रदेश में राज्य बिजली बोर्ड ने भी उन्हीं निर्देशों को अपनाते हुए अपने एनपीएस कर्मचारियों पर इसे लागू कर दिया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का सीधा असर कर्मचारियों के मासिक वेतन पर पड़ेगा और उन्हें पहले की तुलना में अधिक वेतन प्राप्त होगा। जनवरी 2026 से आदेश लागू होने के कारण पिछले महीनों का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिससे उन्हें एकमुश्त आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

बोर्ड प्रबंधन ने आदेश की प्रतियां सभी मुख्य अभियंताओं, उप मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यकारी अभियंताओं, लेखा अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दी हैं। ताकि सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिल सके। बता दें कि प्रदेश में बिजली बोर्ड के हजारों कर्मचारी एनपीएस के तहत कार्यरत हैं। ऐसे में डीए में हुई इस बढ़ोतरी से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बोर्ड के कर्मचारी संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे समय में डीए में वृद्धि कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ती महंगाई के प्रभाव से राहत देने के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार समय-समय पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर इसकी समीक्षा करती है। इसके बाद राज्यों और विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा भी अपने कर्मचारियों के लिए समान निर्णय लिए जाते हैं। वहीं अब डीए में दो प्रतिशत वृद्धि से कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर मासिक वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!