Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चालक हत्यकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग में रची गई थी हत्या की साजिश

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 17 जून। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में हुए चालक हरविंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। तीसा थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खौफनाक वारदात किसी हादसे का नतीजा नहीं, बल्कि एक प्रेम प्रसंग की वजह से रची गई सोची-समझी साजिश थी।

मृतक हरविंद्र सिंह का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। आरोपियों ने हरविंद्र को बातचीत के बहाने भंजराडू स्थित उसके कमरे से बाहर बुलाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अपने गुनाह को छिपाने के लिए आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। वे शव को गाड़ी में डालकर पास के एक गहरे नाले में फेंक आए। हालांकि, तीसा थाना प्रभारी अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज 4 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नूरपुर से आई विशेष फोरेंसिक टीम (FSL) को उस गाड़ी के भीतर से खून के धब्बे और हरविंद्र के कमरे से अहम वैज्ञानिक सबूत मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

चंबा के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग ही है। अदालत ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और रासायनिक परीक्षण के नतीजे आने के बाद इस मामले में आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!