Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: सातवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 जून। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की अंतिम छोर की एक पंचायत में एक 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम के समय में नाबालिग ने कमरे में था जब परिजनों ने देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था उन्होंने एकाएक उतारा और घुमारवीं अस्पताल ले आए जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!