Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC बस हुई हादसे की शिकार, चालक परिचालक और एक सवारी थी बस में मौजूद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 22 जून। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यहां पर एक एचआरटीसी की बस अचानक सड़क से पलटकर नीचे किनारे पर फंस गई। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सरकाघाट में हुआ। बताया जा रहा है कि 10 बजे के करीब एचआरटीसी की यह बस थाना चौकी से सरकाघाट आ रही थी, तभी भटेड़ा चौकी के समीप बस अचानक सड़क से पलट गई और किनारे पर निचली तरफ फंस गई। 

हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक ही सवारी मौजूद थी। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि बस पलटने के बाद खाई में गिरने के बजाय सड़क के ठीक नीचे किनारे पर ही फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!