Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पति और जेठ के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत, पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 13 जून। पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव की 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति और जेठ के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकियां देने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की मांग पर दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका जेठ भी मौके पर पहुंच गया और कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए पति को और मारने के लिए उकसाया। महिला का आरोप है कि दोनों ने बच्चों के सामने उसके साथ मारपीट की।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों पर वायरल होने के कारण उसे मानसिक आघात और सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका जिला कांगड़ा के अधीन एक गांव में है और घटना के बाद मायके पक्ष के लोग पीड़िता तथा उसके बच्चों को अपने साथ ले गए हैं। 

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!