Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बाइक और पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 21 जून। अंब-ऊना रोड पर रविवार को पहाड़ी मोंक रेस्टोरेंट के समीप एक मोटरसाइकिल और पिकअप ट्राला के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार सौरभ निवासी कटोहड़कलां, मुबारिकपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऊना रोड स्थित पहाड़ी मोंक रेस्टोरेंट के साथ वाली गली से अचानक एक पिकअप ट्राला मुख्य सड़क पर आ गया, जिससे दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार सौरभ को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!