Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: दोनों कॉलेज में साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं फिर होंगीे शुरू, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 29 जून। श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में आज जुखाला डिग्री कॉलेज बचाओ मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए जुखाला डिग्री कॉलेज में साइंस एवं कॉमर्स संकाय तथा श्री नैना देवी जी डिग्री कॉलेज में कॉमर्स की कक्षाओं को पुनः शुरू करने की मांग रखी। विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि इन कक्षाओं के बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की लंबे समय से यह प्रमुख मांग रही है कि इन कक्षाओं को पुनः बहाल किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और इसे स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को अगले दिन ही अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सैकड़ों छात्रों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने जुख़ाला कॉलेज बचाओ मंच, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के सभी लोगों को इस जनहित की मांग के लिए किए गए निरंतर प्रयासों और सहयोग के लिए बधाई देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।इस मोके पर जिला परिषद अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलत राम ठाकुर ,पूर्व में रहे भाजपा जिला महामंत्री बृजलाल ठाकुर ,अधिवक्ता अमर सिंह ,कांग्रेस युवा नेता कुलवीर भड़ोल ,सतदेव  शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ,श्री नयना देवी जी नगर परिसद अध्यक्ष दीपक शर्मा ,बृजेश शर्मा  और उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!